Rakhi Sawant: राखी सावंत देंगी शाहरुख खान के बच्चे को जन्म? यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Rakhi Sawant: राखी सावंत देंगी शाहरुख खान के बच्चे को जन्म? यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
Facebook
X
WhatsApp

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कई बार कुछ ऐसा कह देती हैं, जिसके कारण उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अब इस बीच राखी सावंत ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ बयान दिया है, जो उनके लिए मुसीबत बन गया है।

मुख्य बातें:

राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वह शाहरुख खान से अपने बच्चे के लिए स्पर्म मांगना चाहती हैं।
राखी ने कहा कि शाहरुख के बच्चे बहुत क्यूट हैं और वह उनके बच्चे की मां बनना चाहती हैं।
राखी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर उड़ी सनसनी, यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

Rakhi Sawant:राखी सावंत ने मांगा शाहरुख खान का स्पर्म

दरअसल, राखी सावंत मां बनना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान का स्पर्म मांगा है। राखी सावंत के इस बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मच दी है। वहीं एक्ट्रेस को अपने इस बयान के कारण काफी ट्रोल होना पड़ रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान राखी से पूछा गया कि क्या वह किसी बॉलीवुड स्टार को पापा बनाना चाहती हैं? तो इस पर राखी ने जवाब देते हुए कहा- ”शाहरुख! शाहरुख खान मुझे अपना स्पर्म दे सकते हैं और मैं सरोगेट कर सकती हूं। उनके बेबी कितने ज्यादा क्यूट हैं।”

image 53

Rakhi Sawant: यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

राखी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘ये कैसी डिमांड करती है राखी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘इसकी एक्साइटमेंट तो देखो बहन वो शाहरुख है कमल खान नहीं।’ एक ने लिखा- ”इसको कोई पूछता ही नहीं और नई- नई मांग कर रही है।’ अब इस तरह के अलग-अलग कमेंट्स के साथ राखी का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा है।

image 54

राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर चर्चा में थी। दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ, जो अब खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी राखी, तो कभी आदिल एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते हैं। हालांकि, आदिल और राखी अब अलग हो चुके हैं।

Rakhi Sawant: अक्सर विवादों में रहती है राखी सावंत

हाल ही में आदिल खान दुर्रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह शर्लिन चोपड़ा का हाथ थामे हुए नजर आ रहे थे। दोनों का ये वीडियो देखकर साफ लग रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले एक वीडियो सामने आया था.

image 55

जिसमें शर्लिन ने आदिल के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया था। राखी सावंत के इस बयान ने एक बार फिर से उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि, इस बार एक्ट्रेस के बयान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं ज्यादातर नकारात्मक ही रही हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें