Shahid Kapoor New Movie: शाहिद कपूर कुछ समय पहले अर्जुन उस्तारा में नजर आएं थे। फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। तो वहीं अर्जुन उस्तरा के बाद शाहिद कपूर कॉकटेल 2 में नजर आएंगे। जिसके गाने और टीजर रिलीज किए जा चुके हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में हैं। तो वहीं शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल के रिलीज से पहले ही उनकी एक नई फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। जोकि एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में
Shahid Kapoor New Movie: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म
Also Read –Narendra Modi: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में झंडा फहराने गए थे, आज PM मोदी ने पांव छू लिए
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म करने जा रहे हैं। बधाई हो और मैदान जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अमित शर्मा द्वारा ये आगामी प्रोजेक्ट निर्देशित है। कॉमेडी और भावनात्मक गहराई का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है। कहानी में एक पति-पत्नी को अचानक एक-दूसरे के शरीर में जागते हुए दिखाया गया है, जिससे उन्हें अपरिचित दिनचर्या, जिम्मेदारियों और भावनात्मक वास्तविकताओं का सामना करना पड़ता है। इस अनोखी कहानी से कई हास्यप्रद स्थितियां उत्पन्न होने की उम्मीद है, साथ ही सहानुभूति, विवाह और पहचान जैसे विषयों को भी उजागर किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को एक दिल को छू लेने वाली पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें भावनाओं का गहरा समावेश है।
Also Read –India Bangladesh Relations: भारत-बांग्लादेश नौसैनिक संबंधों को नई मजबूती, चटगांव पहुंचा IOS सागर
तो वहीं इस फिल्म शाहिद कपूर ने इस फिल्म के लिए अपनी हामी दे दी है। लेकिन अभी फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश पूरी नहीं हुई है। रिपोर्ट कि माने तो निर्देशक इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर के अपोजिट जानह्वी कपूर और कियारा आडवानी इन दोनों से बातचीत कर रहे हैं। कियारा आडवानी आने वाले समय में यश की फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। यदि कियारा आडवानी इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर देती हैं। तो वहीं कबीर सिंह की अपार सफलता के साथ इन दोनों की ये दूसरी फिल्म साथ में होगी। तो वहीं यदि जान्हवी कपूर हामी भरती हैं। तो वहीं शाहिद कपूर और जान्हवी कपूर की ये पहली फिल्म होगी।















