Shahrukh-Salman Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो दिग्गज अभिनेता जब साथ आते हैं तो तहलका मच ही जाता है, जी हां! खासतौर पर जब दो khans एक साथ आते हैं। बहुत ही कम ऐसा होता है, जब शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ कहीं दिखाईं दें, लेकिन जब ऐसा होता है तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होता, वे खुशी से झूम उठते हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को एकसाथ देख फैंस खूब प्यार लुटा रहें हैं, आइए दिखाते हैं।
Also Read –Sonbhadra: रेणुकूट के विवेक ने नीट पास कर बढ़ाया नगर का मान, एमबीबीएस में मिला प्रवेश
Shahrukh-Salman Video: शाहरुख खान-सलमान खान का डांस वीडियो
सोशल मीडिया पर दो बॉलीवुड सुपरस्टार का डांस वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जी हां! ये सुपरस्टार कोई और नहीं, बल्कि शाहरुख खान और सलमान खान हैं। शाहरुख खान और सलमान को नई दिल्ली में हुई एक शादी में साथ देखा गया, इन दोनों सुपरस्टारों ने शादी में खूब ठुमका लगाया, जिसके वीडियोज इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहें हैं। (Shahrukh-Salman Video) सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। शाहरुख और सलमान खान ‘ओ ओ जाने जाना’ गाने पर डांस किया, इस दौरान दोनों स्टेप्स से स्टेप्स मिलाते हुए नजर आए।
शाहरुख खान और सलमान खान का ये डांस वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहें हैं। शाहरुख खान और सलमान खान सूट बूट पहने बेहद हैंडसम लग रहें हैं।
शाहरुख खान-सलमान खान अपकमिंग फिल्म
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चाओं में बनें हुए हैं, जो अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। (Shahrukh-Salman Video) शाहरुख़ खान की इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहें हैं, जिसे वे बहुत बड़े पैमाने पर बना रहें हैं। वहीं सलमान खान अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, जिसमें चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। ये एक वॉर पर आधारित फिल्म है, जो अगले साल ही रिलीज होगी।















