Social Media Love: साढ़े तीन फुट की दुल्हन…ढाई फुट का दूल्हा, फेसबुक पर मुलाकात; गुरुद्वारे में रचाई शादी

Facebook
X
WhatsApp

Social Media Love: सोशल मीडिया पर परवान चढ़े प्यार को रिश्ते में बदलते हुए जालंधर की साढ़े तीन फुट की सुप्रीत कौर ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले ढाई फुट के जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक शादी रचाई। सुप्रीत कौर कनाडा में रहती है और शादी के लिए वह अपने घर जालंधर में आई थी। (Social Media Love) दोनों ने जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए जिसकी फोटो वीडियो सामने आई है।

सोमवार को कुरुक्षेत्र में दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। डेढ़ साल डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया।

image 91

सोशल मीडिया पर खुद को हरियाणा का सबसे छोटा व्यक्ति कहने वाले पोला मलिक कुरुक्षेत्र के उपमंडल पिहोवा के सारसा गांव के रहने वाले है। (Social Media Love) पोला के पास करीब 5 एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेतीबाड़ी करता है। उसका एक छोटा भाई राहुल मलिक भी है।

पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसके फेसबुक पर 17 हजार और इंस्टाग्राम पर साढ़े 5 हजार फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव पोला मलिक अपनी वीडियो को लेकर चर्चाओं में रहता है।

image 92

जानकारी के मुताबिक एक संस्था के पेज के जरिए डेढ़ साल पहले पोला मलिक की फेसबुक पर कनाडा में रह रही सुप्रीत कौर से मुलाकात हुई थी। सुप्रीत ने कनाडा की नागरिकता ले रखी है। वह कभी-कभी भारत आती है।

धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और प्यार परवान चढ़ा। काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद पोला ने अपने परिवार को लव मैरिज के लिए मना लिया। एक दूसरे को जाने और परिवार को समझने के लिए सुप्रीत कौर पोला कि गांव भी गई थी।

https://youtu.be/Z8c5sHHEzAg?si=O5rV7ENG1fSB32c0

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें