Sonbhadra News: हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव स्थित रीवा–रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूतहिया पुलिया के पास शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे के बाद देर तक हालात भयावह बने रहे। ट्रक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। (Sonbhadra News) हादसे के बाद करीब चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा और नेशनल हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक दूध लदा ट्रक और राखड़ (फ्लाई ऐश) से भरा हाइवा आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तत्काल आग लग गई। (Sonbhadra News) आग ने देखते ही देखते दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।दूध लदे ट्रक का खलासी मौके पर ही आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया, जबकि चालक सरजू (28) निवासी रत्तूपुर, थाना बिरजौनगंज, जनपद महाराजगंज किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल हिंडाल्को अस्पताल, रेणुकूट में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
Also Read –CM Yogi News: आंबेडकर जयंती पर यूपी होगा ‘आंबेडकरमय’, CM योगी कार्यक्रम में होंगे शामिल
वहीं राखड़ लदे हाइवा का चालक केबिन में ही फंस गया और आग की लपटों में घिरकर जिंदा जल गया। दमकल और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। (Sonbhadra News) हाइवा चालक की पहचान दीनानाथ यादव निवासी केवाल, थाना विंढमगंज के रूप में हुई है, जबकि ट्रक के खलासी की पहचान बबलू (21) निवासी सरौनी, खलीलाबाद के रूप में हुई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है।
हादसे के चलते नेशनल हाईवे पर लगभग चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। (Sonbhadra News) रेणुकूट की ओर से आने वाले वाहनों को म्योरपुर–दुद्धी मार्ग से डायवर्ट किया गया, जबकि चोपन की तरफ से आने वाले वाहनों को हाथीनाला से दुद्धी की ओर भेजा गया। रात करीब 9 बजे जाकर यातायात बहाल हो सका।अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच जारी है।














