Sonbhadra: रेणुकूट। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिंडाल्को रेणुकूट में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर प्रकृति की रक्षा, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन आरओ-ज़ीएलडी (RO-ZLD) प्लांट में किया गया, जहां विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। (Sonbhadra) कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार के ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए संयंत्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि लोगों को भावनात्मक रूप से भी पेड़ों के महत्व से जोड़ना था।
ये भी पढ़ें –Cricket News: अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, चोट के कारण नहीं खेलेंगे मुकाबले
इस अवसर पर हिंडाल्को रेणुकूट के मुखिया समीर नायक ने कहा कि प्रकृति संरक्षण मानव जीवन का मूल आधार है। (Sonbhadra) उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित और हरित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इस दिशा में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव का कारण बन सकते हैं।
क्लस्टर हेड (एचआर) जसबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे मानव जीवन की आधारशिला हैं। (Sonbhadra) उन्होंने कहा कि शुद्ध वायु, बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित पर्यावरण के लिए पेड़ों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान रिडक्शन प्लांट हेड जयेश पवार, पर्यावरण विभाग प्रमुख सत्यजीत आचार्य एवं उनकी टीम, एचआर हेड अजय सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख और मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।














