Rashmika Mandanna Fees: साउथ के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमा रहीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, जी हां! वे साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन चुकीं हैं। रश्मिका मंदाना आज के समय में अपने करियर के पीक पर हैं, उन्हें साउथ के साथ ही कई बॉलीवुड फिल्में भी ऑफर हो रहीं हैं, उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है और आज के समय में वे साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गईं हैं, उन्होंने इस मामले में नयनतारा और तृषा कृष्णन को भी पीछे छोड़ दिया है।
Rashmika Mandanna Fees: रश्मिका मंदाना बनीं साउथ की सबसे महंगी हीरोइन
जहां अब तक साउथ की सबसे महंगी हीरोइनों में नयनतारा और तृषा कृष्णन का नाम गिना जाता था, वहीं अब रश्मिका मंदाना इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गईं हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना अब एक फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपए चार्ज करने लगीं हैं। वहीं इससे पहले नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस हुआ करतीं थीं, नयनतारा एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपए लेती हैं और तृषा कृष्णन की फीस भी ऐसी ही है। रश्मिका मंदाना पहले 6 से 8 करोड़ रुपए पर फिल्म चार्ज करतीं थीं, लेकिन पिछले कुछ समय में जिस तरह से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी है, उसके बाद उनकी फीस भी बढ़ गई, अब वे 15 करोड़ रुपए लेती हैं।
Also Read –Cricket News: अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, चोट के कारण नहीं खेलेंगे मुकाबले
कॉकटेल 2 के लिए रश्मिका ने लिए 15 करोड़
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर सुर्खियों में हैं, फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है, ट्रेलर ने दर्शकों को बेहद एक्साइटेड कर दिया है। रश्मिका मंदाना के साथ इस फिल्म में कृति सेनन और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनीं कॉकटेल 2 फिल्म 19 जून को रिलीज हो रही है।
रश्मिका मंदाना नेट वर्थ
रश्मिका मंदाना ने भले ही फीस के मामले में नयनतारा की जगह ले ली हो, लेकिन नेट वर्थ के मामले में नयनतारा आज भी आगे हैं, जी हां! जहां रश्मिका मंदाना की नेट वर्थ लगभग 66 करोड़ रुपए है, वहीं नयनतारा की नेट वर्थ 200 करोड़ रुपए बताई जाती है, जबकि तृषा कृष्णन की नेटवर्थ 85 करोड़ रुपए आंकी गई है।













