Moga: मोगा में शिवसेना नेता मंगत राम की हत्या के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं। (Moga) सभी को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने अभियुक्तों की उनके ठिकानों पर घेरा बंदी की तो आरोपियों अरुण उर्फ दीपू, अरुण उर्फ सिंघा और राजवीर उर्फ लाडो ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने 0.32 पिस्तौल से दो गोलियां और 0.30 पिस्तौल से तीन गोलियां चलाई।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें अरुण उर्फ दीपू के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं अरुण उर्फ सिंघा के दाहिने पैर में गोली लगी। (Moga) राजवीर उर्फ लाडो भागने की कोशिश करते समय घायल हो गया। तीनों आरोपियों को इलाज के लिए मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले शुक्रवार शाम को आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिवार और हिंदू संगठनों ने मोगा फिरोजपुर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया था। परिवार ने कहा था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता नहीं दी जाती, तब तक रोष प्रदर्शन जारी रहेगा और मंगत राय का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
वहीं शुक्रवार शाम को ही कत्ल करने वाले तीन आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हमलावरों ने बताया कि वे मंगत राय मांगा से परेशान थे। वे धमकाकर पैसा लेते थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने मंगत राय को गोली मारी है। आरोपियों ने सैलून पर हुई फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली।