UP Crime: प्रेमी से पराली में छिपकर रोमांस करना बीवी को पड़ा भारी, पति ने पत्नी को…..

UP Crime: प्रेमी से पराली में छिपकर रोमांस करना बीवी को पड़ा भारी, पति ने पत्नी को…..
Facebook
X
WhatsApp

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक पति की चौंकाने वाली हरकत सामने आई। यूपी के बरेली में पराली में छिपकर अपने प्रेमी से रोमांस कर रही एक महिला को उसके पति ने ऐसी सजा दी है कि सभी लोग अचंभित रह गए। पराली में रोमांस करते देख पति आग बबूला हो गया और उसने अपनी बीवी को पराली में ही जिंदा जला दिया। पुलिस ने महिला का अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के गांव खियों की गोटिया से एक 35 वर्षीय महिला का अधजला शव बरामद हुआ। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जब जांच शुरू की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। हत्या के शक में महिला के पति नेपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि नेपाल सिंह का कहना है कि उसने अपनी बीवी की हत्या नहीं की है। लेकिन महिला के परिजनों ने नेपाल सिंह पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

UP Crime: पराली में प्रेमी संग रोमांस

पुलिस की जांच में पता चला ​है कि नेपाल सिंह की 35 वर्षीय बीवी का गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। दोनों छिप छिप कर मिलते थे और रोमांस करते थे। आरोप है कि महिला अपने प्रेमी के साथ गांव के बाहर पराली में रोमांस कर रही थी। इसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा गया और अपनी बीवी को दूसरे मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आग बबूला हो गया। जिसके बाद उसने पराली में ही आग लगा दी। आग लगने के बाद महिला का प्रेमी मौके से भाग गया, लेकिन महिला वहीं फंस गई।

शाही थाना पुलिस ने आरोपी नेपाल सिंह को हिरासत में ले लिया है। नेपाल सिंह का कहना है कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की है, लेकिन महिला के मायके वाले उस पर ही आरोप लग रहे हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसके तीन बच्चे हैं। रात को पति ने सबको खाना खिलाया। उसके बाद सभी लोग सो गए। देर रात उसकी नींद अचानक खुली तो उसने देखा कि पत्नी घर पर नहीं है। उसे खोजता हुआ वो गांव के बाहर निकला तो देखा कि उसकी पत्नी दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में पड़ी है।

https://youtu.be/buJVUH3cCL0?si=AnKsACRPeXbv5MXF

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें