UP News: पीडब्ल्यूडी द्वारा 2 करोड़ 92 हजार की लागत से बनेगी 2 नई सड़कें, शुक्रवार को हुआ भूमि पूजन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – मनोज कुमार

UP News: उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों को गति देते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा विधानसभा क्षेत्र 266 कुर्सी में दो नई सड़कों के निर्माण की सौगात दी गई है। इन सड़कों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन शुक्रवार, 10 अप्रैल को क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में किया गया।

WhatsApp Image 2026 04 10 at 9.22.17 PM 1 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली सड़क जमुआ से बरईनपुरवा होते हुए सीतापुर बॉर्डर तक बनाई जाएगी, जिस पर लगभग 95.92 लाख रुपये की लागत आएगी। (UP News) वहीं दूसरी सड़क गुलराही संपर्क मार्ग के रूप में विकसित की जाएगी, जिसकी लागत करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 2 करोड़ 92 हजार रुपये है।

Also Read –UP News: बाराबंकी में हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर नष्ट

भूमि पूजन के दौरान विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। (UP News) उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आम जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Also Read –Salman Khan-Nayanthara Film: सलमान खान व नयनतारा की फिल्म में इस एक्टर की एंट्री, नाम जान, खुश होंगे फैंस

इस अवसर पर पार्टी के जिला मंत्री रजनीश कुमार वर्मा, दिनेश सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र पटेल सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें