UP News: कन्नौज में कई साल से बिजली बिल न जमा करने पर बिजली विभाग ने कांशीराम कालोनी की बिजली काट दी। इससे नाराज कालोनी वासियों ने बिजली कार्यालय पर हंगामा किया। कन्नौज सदर नगर्ज पालिका क्षेत्रान्तर्गत पुरानी पुलिस लाइन कांशीराम कालोनी में करीब एक सैकड़ा कनेक्शन धारक कई साल से बिजली का बिल नही जमा कर रहे थे।
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी- सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया. #india24x7livetv #NewsUpdate #congress pic.twitter.com/pEM7OHtR9T
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 20, 2023
बिजली विभाग का लाखों रुपये का बिल कांशीराम कालोनी के रहने वालों पर बकाया है। कई बार विभाग के अफसरों ने कालोनी वासियों से एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिल जमा कराने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसी ने अफसरों की बात नही मानी। बिल जमा न करने पर बिजली विभाग ने सभी बकाएदारों के कनेक्शन कटवा दिये।
UP News: महिलाओं ने बिजली घर घेर लिया
कनेक्शन कटने पर दिन तो किसी तरह काट लिया गया, लेकिन अंधेरा होते ही कालोनी की महिलाओं ने बिजली घर घेर लिया। बिजली कटने पर महिलाओं ने आक्रोश दिखा मौजूद अफसरों को दबाव में लेने की कोशिश की, लेकिन जब दाल नही गली तो सबने बिल जमा करने के लिये 3 दिन का वक्त मांगा।
जिसके बाद देर शाम 3 दिन के लिये अस्थायी रूप से कनेक्शन जोड़ कांशीराम कालोनी की बिजली चालू की गयी। बिजली विभाग के जेई ने कहा कि अगर 3 दिन में बकाया नही जमा किया गया तो इस बार परमानेंट कनेक्शन काटा जाएगा। कालोनी वासियों का कहना है कि वह आर्थिक तंगी के कारण बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें बिल जमा करने के लिये कुछ समय और दिया जाए।









