रिपोर्ट – मिथिलेश गुप्ता
UP News: चंदौली के चकिया तहसील सभागार में जनगणना/मकान सूचिकरण 2027 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 13 प्रगणकों को तहसील सभागार चकिया में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में शहाबगंज के 11 एवं चकिया के 2 प्रगणकों को उपजिलाधिकारी चकिया पवन कुमार तथा तहसीलदार चकिया देवेन्द्र कुमार द्वारा प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सम्मानित प्रगणकों ने अपनी आवंटित HLB का कार्य मात्र दो दिनों में पूर्ण कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली से सरकारी योजनाओं एवं सर्वे कार्यों को गति मिलती है। अधिकारियों ने अन्य कर्मचारियों से भी इन प्रगणकों से प्रेरणा लेकर अपने कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की अपील की।
Also Read –UP News: पुश्तैनी जमीन पर मकान तोड़ने के विरोध में आदिवासियों का प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित प्रगणकों से उनके अनुभव साझा कराए गए। साथ ही मकान सूचिकरण कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई, ताकि अन्य कर्मचारियों को भी मार्गदर्शन मिल सके और आगामी कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

सम्मानित होने वाले प्रगणकों में महेंद्र कुमार सिंह, मनोज तिवारी, गुरुद्वीप जायसवाल, अंकुर सोनकर, रामाश्रय प्रसाद, अशोक कुमार अरुण, नसीम अहमद, प्रमोद कुमार सिंह, सुरजीत पटेल, अमन कुमार, छोटेलाल, बाबूलाल तथा आनंद कुमार भारती शामिल रहे।
Also Read –Raebareli News: रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार डंपर ने दो महिलाओं को रौंदा
इस अवसर पर नायब तहसीलदार शहाबगंज Arif Ansari, खंड शिक्षा अधिकारी Ajay Kumar, अजीत पाल सहित दोनों ब्लॉकों के एआरपी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।














