UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के रेलवे कर्मचारियों की गुंडागर्दी देखने को मिली है. तीन महिला TTE की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते है कि महिला टीटीई ने युवती की कॉलर पकड़ कर घसीटा. इसके बाद तीन टीटीई ने युवती को बेरहमी से पीटा.
रेलवे कर्मचारियों की गुंडागर्दी! स्टेशन पर युवती की पकड़ी कॉलर, फिर घसीटा, 3 महिला TTE ने की बेरहमी से पिटाई, Video वायरल, यूपी के बरेली का बताया जा रहा Video. @bareillypolice #RailwayEmployees #UttarPradesh #india24x7livetv pic.twitter.com/Hxi2HTBtGQ
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 18, 2023
UP News: 3 महिला TTE ने मिलकर पिटाई की
वायरल वीडियो यूपी (UP News) के बरेली का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला यात्री की 3 महिला TTE ने मिलकर पिटाई की है. महिला यात्री का पहले कॉलर पकड़ी, इसके बाद स्टेशन पर घसीटा. ये मामला बरेली रेलवे स्टेशन नंबर- 5 का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है महिला यात्री और 3 टीटीई महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.
इसी बीच एक टीटीई ने महिला यात्री की कॉलर पकड़ ली. वहीं, महिला खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रही है. लेकिन टीटीई ने उसका कॉलर पकड़ स्टेशन की दूसरी तरफ लेकर जाती है, जहां पर महिला की तीनों ने मिलकर पिटाई कर दी.









