रिपोर्ट -शिवदत्त गोस्वामी
UP News: आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सैंया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के पास उस समय हुआ जब एक कार का टायर अचानक फट गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही दूसरी कार से जा भिड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक कार सड़क पर पलट गई। (UP News) हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें –Salman Khan New Look: सलमान खान ने फिर साबित किया कि वह भारत के सबसे बड़े स्टाइल आइकन क्यों हैं
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के दतिया निवासी उर्मिला तिवारी, विवेक तिवारी और अन्य परिजन कार से आगरा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर उनकी कार से टकरा गई।
दूसरी कार में राजस्थान के धौलपुर जिले के सैफऊ थाना क्षेत्र के मनमोहन, रोहित शर्मा, रिंकू शर्मा समेत अन्य लोग सवार थे, जो किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। (UP News) टायर फटने के बाद कार ने नियंत्रण खो दिया और दूसरी लेन में पहुंचकर सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही सैंया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। (UP News) थाना प्रभारी गुरुबिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें –Bollywood Best Horror Movies: बॉलीवुड की ये हॉरर फिल्में जिसे देख कांप जाएगी आपकी रूह
हादसे में घायल लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसी बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपचार के दौरान एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। (UP News) पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान व हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। (UP News) पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।















