रिपोर्ट -मनोज कुमार
UP News: बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को निंदूरा ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय विशाल जनकल्याण मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनका लाभ उठाया।
मेले में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, वृद्धावस्था पेंशन, शादी अनुदान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना तथा कन्या सुमंगला योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़े –UP News: बाराबंकी में राजस्व कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री दिनेश सिंह तोमर, योगेंद्र पटेल, विशाल सिंह, प्रदीप रावत, खंड विकास अधिकारी अंकु कुमार सिंह, अवर अभियंता सचिन यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी अंबिका प्रसाद ओझा ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। (UP News) उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद कर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
मेले में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी हासिल की। वहीं आंगनबाड़ी विभाग की ओर से बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
ये भी पढ़े –Bollywood Best Horror Movies: बॉलीवुड की ये हॉरर फिल्में जिसे देख कांप जाएगी आपकी रूह
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है। (UP News) पूरे दिन चले इस मेले में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।















