रिपोर्ट- मनोज कुमार
UP News: दिनांक- 26.03.2026 को वादी रामेन्द्र कुमार उर्फ रामू मौर्या पुत्र स्व0 सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम बसारी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी द्वारा सूचना दिया गया कि उसकी पुत्री अनुष्का उम्र करीब 11 वर्ष की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबा कर हत्या कर दी गई है। (UP News) उक्त सूचना के आधार पर थाना मोहम्मदपुर खाला में मु0अ0सं0 109/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन एवं घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़ें –Manisha Rani Video: मनीषा रानी को बॉर डांसर समझकर इवेंट मैनेजर ने दिया धक्का सामने आया वीडियो देखें
इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना मो0पुर खाला पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण 1. शोभाराम चौहान पुत्र दीपू चौहान निवासी ग्राम लोनियनपुरवा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी, 2. काजल मौर्या पुत्री रामेन्द्र कुमार उर्फ रामू मौर्या निवासिनी ग्राम बसारी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी (मृतका की सगी बहन) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि मृतका की बहन काजल मौर्या व अभियुक्त शोभाराम चौहान काफी दिनों से एक दूसरे को जानते थे। (UP News) घटना के दिन मृतका ने खेत में अभियुक्ता काजल मौर्या व अभियुक्त शोभाराम को देख लिया था यह बात मृतका ने अपने परिजनों को बताने के लिए कहने लगी जिस पर अभियुक्तगणों द्वारा मृतका का गला दबाकर हत्या कर दी गयी।
ये भी पढ़ें –Prince Narula Video: खुद को विराट कोहली मानते हैं प्रिंस नरूला, एक बयान से मचा बवाल, हुए ट्रोल
UP News: गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- शोभाराम चौहान पुत्र दीपू चौहान निवासी ग्राम लोनियनपुरवा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी
- काजल मौर्या पुत्री रामेन्द्र कुमार उर्फ रामू मौर्या निवासिनी ग्राम बसारी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
02 अदद मोबाइल फोन
पुलिस टीम-
स्वाट टीम-
- उ0नि0 श्री अंकित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम
- उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन
- हे0का0 अंगद गौड़, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज
- हे0का0 मुकेश यादव, का0 जरनैल सिंह
- का0 अभय कुमार, का0 अंकित तोमर,
- का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार
सर्विलांस टीम
- उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल
- हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 मजहर अहमद
- हे0का0 चन्द्रभान, हे0का0 बृजेश कुमार
- का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 प्रवीण शुक्ला
- का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार
थाना मोहम्मदपुर खाला टीम
- प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी
- का0 मोहम्मद मुस्लिम, का0 अनुराग, म0का0 रीतू रानी थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी


















