रिपोर्ट – आकाश रैकवार
UP News: चित्रकूट जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अति महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति फेज 0.5 के अंतर्गत कम्बल वितरण के तृतीय चरण में आज ग्राम कंठीपुर में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब द्वारा बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों की जन चौपाल आयोजित कर कम्बल वितरण के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शीतलहर के इस कठिन समय में इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के अध्यक्ष केशव शिवहरे द्वारा अपनी टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर कम्बल वितरण एवं लोगों को जागरूक करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। (UP News) उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों की शिक्षा, स्वच्छता तथा नशामुक्त वातावरण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर 1090 एवं 112 नंबर पर संपर्क करने की सलाह देते हुए कहा कि पुलिस सदैव जनता के साथ है, और आवश्यकता पड़ने पर वे सीधे उनसे भी संपर्क कर सकते हैं।
Also Read –Border 2 Runtime: धुरंधर जितनी लंबी है बॉर्डर 2? क्या दिखा पाएगी कमाल
पुलिस अधीक्षक ने समाज में गिरते नैतिक मूल्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी संवाद एवं सौहार्द से विवादों का समाधान संभव है। (UP News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी ने संस्था के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ सोच आवश्यक है। (UP News) उन्होंने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. सुधीर सिंह (एमओ, शिवरामपुर) एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण, निदान एवं दवा वितरण की प्रशंसा की। इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के अध्यक्ष केशव शिवहरे ने बताया कि संस्था विगत 27 वर्षों से बिना किसी सरकारी अथवा गैर-सरकारी अनुदान के, सदस्यों के आपसी सहयोग से शीतकाल में जरूरतमंदों को कम्बल एवं ऊनी वस्त्र वितरित करती आ रही है। (UP News) आज ग्राम कंठीपुर में एक सैकड़ा से अधिक परिवारों को कम्बल वितरित किए गए तथा सैकड़ों ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लिया।
Also Read –Sonbhadra: हिण्डाल्को रेणुकूट में सड़क सुरक्षा माह का जोरदार आगाज
उन्होंने बताया कि अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अनुराग शर्मा द्वारा वित्तीय सहायता, बैंकिंग नियमों एवं आर्थिक अपराधों से बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई, वहीं गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ. राम नारायण त्रिपाठी ने धर्म की विधिवत व्याख्या करते हुए युवा पीढ़ी के संस्कारवान बनने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पीआरओ पंकज तिवारी, सविता श्रीवास्तव (नोडल, मिशन शक्ति), ज्ञानचंद्र शुक्ल, प्रायोजक शिक्षक विजय सिंह पटेल, संस्था पदाधिकारी महेन्द्र केसरवानी, डॉ. विभांशु गुप्ता, विशाल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सुनील सुहाने, राजेन्द्र गुप्ता, शिवम गुप्ता, ओमप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।















