UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम तेजी से करवट ले रहा है, जिससे आमजनों के साथ-साथ किसान भी असमंजस की स्थिति में हैं। कभी सुबह हल्की वर्षा, दिन में तेज धूप और शाम होते-होते ठंडी हवाओं का एहसास, यह बदलता मिजाज लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 मार्च को प्रदेश का मौसम कुल मिलाकर संतुलित और आरामदायक रहने की उम्मीद है।
UP Weather Update: मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हाल ही में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। (UP Weather Update) इसी कारण से आज पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों क्षेत्रों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। इसका अर्थ है कि अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा और किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
हालांकि, यूपी के पड़ोसी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसका प्रभाव सीमावर्ती जिलों पर पड़ सकता है। (UP Weather Update) विशेषकर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। यह बदलाव ज्यादा व्यापक नहीं होगा, लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम थोड़ी देर के लिए बदल सकता है।
वर्षा के प्रभाव से गिरेगा पारा
तापमान की बात करें तो पिछले दिनों हुई वर्षा का प्रभाव अब भी बना हुआ है। प्रदेश का पारा सामान्य से थोड़ा नीचे चल रहा है, जिससे तेज गर्मी का अहसास फिलहाल नहीं हो रहा। दिन के समय हल्की गर्माहट जरूर महसूस होगी, लेकिन चिलचिलाती धूप या लू जैसे हालात अभी बनने की संभावना नहीं है। ऐसे में दिन का मौसम बाहर निकलने के लिए अनुकूल बना रहेगा।
वहीं सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं अब भी चल रही हैं, जिससे हल्की ठंडक बनी रहती है। यह ठंडक मौसम को सुहावना बना रही है और लोगों को गर्मी से राहत दे रही है।
आज के दिन मौसम ज्यादा ठंडा
कुल मिलाकर 26 मार्च को उत्तर प्रदेश का मौसम न ज्यादा ठंडा रहेगा और न ही ज्यादा गर्म। (UP Weather Update) हल्की धूप, ठंडी हवाएं और साफ आसमान, यही आज के मौसम की खासियत होगी। हालांकि सीमावर्ती जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम में अचानक बदलाव पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
फिलहाल, यूपी का मौसम “कंफ्यूजन वाला” जरूर है, लेकिन आम लोगों के लिए यह काफी हद तक राहत भरा भी साबित हो रहा है।


















