Weather Update: UP में उमस भरी गर्मी का कहर ! आगरा में तापमान 44.8 डिग्री, लू की चेतावनी जारी, कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

Facebook
X
WhatsApp

UP Weather News: प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्रों का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही मौसम शुष्क हो गया है। इसके चलते विकिरणीय ऊष्मन में तेजी से वृद्धि दर्ज हुई है। पिछले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में व्यापक बढ़ोतरी हुई है, खासकर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में जहां शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र का झाँसी 44.7 तापमान के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रयागराज और उरई में भी तापमान 43.8 तक पहुँच गया, जिससे ये तीसरे सबसे गर्म स्थान बने।

image 96

Weather Update: 9 से 11 जून तक लू की चेतावनी, पश्चिमी और पूर्वी यूपी होंगे प्रभावित

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून तक प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। (Weather Update) इस दौरान संवेदी ऊष्मन और ऊपरी क्षोभमंडल में सक्रिय प्रतिचक्रवात की संयुक्त भूमिका से तापमान में और 1-2 डिग्री की वृद्धि संभव है। इसका असर यह होगा कि 9 से 11 जून के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, ब्रज और बुंदेलखंड क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूलभरी हवाओं के साथ लू चल सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के विन्ध्य, कानपुर और वाराणसी क्षेत्रों में 9 और 10 जून को लू की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

image 97

इन गर्म और शुष्क हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश भागों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। (Weather Update) साथ ही आर्द्रता के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

11 जून से मिल सकती है राहत, शुरू होगा बारिश का नया दौर

हालांकि राहत की खबर यह है कि 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश से वर्षा का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ेगा। (Weather Update) इसके चलते तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी के साथ प्रदेश में लू की स्थिति भी धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें