अमित शाह बोले- यूपी में अगर सपा की सरकार बनी तो जयंत भाई हो जाएंगे ‘आउट’, जानिए क्‍यों

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  के लिए प्रचार का दौर जारी है. इस बीच एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्‍ट्रीय लोकदल के चीफ जयंत चौधरी  को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने मुजफ्फरनगर में कहा कि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी सिर्फ मतगणना तक साथ हैं. अगर सपा की सरकार बनी तो जयंत भाई ‘आउट’ हो जाएंगे और आजम खान बैठ जाएंगे. साथ ही शाह ने कहा कि सपा और आरएलडी के टिकटों के बंटवारे से ही समझ में आ गया है कि आगे क्या होने वाला है.

इससे पहले अमित शाह ने जयंत चौधरी को लेकर कहा था कि उन्‍होंने गलत घर चुन लिया है. इसके बाद रालोद प्रमुख ने पलटवार करते हुए कहा था कि मैं कोई चवन्‍नी नहीं हूं, जो अब पलट जाऊंगा. भाजपा पहले उन 700 किसानों से बात करे जिनका घर उजाड़ा है. उनकी मेरी तरफ नजर नहीं है बल्कि उन्‍हें जनता से डर सता रहा है.

इसके साथ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले सपा-बसपा ने यहां शासन किया. मायावती की पार्टी आती थी तो वो एक जाति की बात करती थी. वहीं, कांग्रेस पार्टी आती थी तो वो परिवार की बात करती थी और अखिलेश यादव आते थे तो वो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे. इसके साथ उन्‍होंने कहा कि अखिलेश बाबू को लाज भी नहीं आती, कल यहां कहकर गए कि कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है. आज मैं सार्वजनिक कार्यक्रम में आंकड़े देने आया हूं, हिम्मत हो तो आपके समय के आंकड़े लेकर कल प्रेसवार्ता करिए. आपके शासन की अपेक्षा भाजपा सरकार के पांच साल में डकैती में 70 फीसदी, लूट में 69 फीसदी, हत्या में 30 फीसदी, अपहरण में 35 फीसदी और बलात्कार में 30 फीसदी से ज्‍यादा की कमी हुई है.

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल साथ-साथ चुनाव लड़ रहे हैं. राष्ट्रीय लोकदल को समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत 40 सीटें दी हैं और से सभी सीटें पश्चिमी यूपी की हैं, जहां पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है. पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों और दूसरे चरण में 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान होगा.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें