आगरा : किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया विशाल किसान महापंचायत का आयोजन 

Facebook
X
WhatsApp

पिनाहट :  किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा जिले में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन  किया जाएगा | भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव श्रवण सिंह भदौरिया ने बताया की भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा 20 जुलाई को सारंगपुर रोड फतेहाबाद पर श्याम वाटिका में एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है | इस महापंचायत में किसानों की समस्या व अन्य मामलों पर चर्चा की जाएगी | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह सहित अन्य भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे | श्रवण सिंह भदोरिया ने मीडिया के माध्यम से जिले के किसानों से अपील की है कि भानू के द्वारा आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में किसान भाई श्याम वाटिका में पहुंचे ओर अपनी समस्या लिखित में लेकर आएं | राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान तत्काल किया जाएगा

रिपोर्ट – संदीप सिंह

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें