आगरा के ब्लॉक पिनाहट की ग्राम पंचायत रजोरा में ग्रामप्रधान ने किया जनता से झूठा वादा

Facebook
X
WhatsApp

आगरा के ब्लॉक पिनाहट की ग्राम पंचायत रजोरा में जनता को झूठे वादे पूर्व प्रधान पुन्नी वर्मा के कार्यकाल में मिल रहे हैं ग्राम गुर्जा शिवलाल में पक्की सड़क से लेकर गजराज सिंह ठाकुर के द्वार तक कच्चा रास्ता बनवाया गया मगर आने वाले दिनों में कच्चे रास्ते को वर्षा ऋतु में खराब हो गया जिससे ग्रामीणों को आने जाने में हो दिक्कत रही है। यहां जनता को थोड़ा बहुत काम करा कर तसल्ली दे दी जाती है कि पक्का रास्ता बन जाएगा मगर अभी तक कोई पक्का रास्ता नहीं बना कच्चे रास्ते के किनारे खड़े पेड़ मिट्टी कटाव के कारण अपने आप गिर रहे हैं जिससे हमारी प्राकृतिक सुंदरता में कमी आ रही है यहां सालों से बन रहे प्रधानों ने जनता को सिर्फ इस रास्ता को पक्का बनवाने के झूठे वादे किए जाते हैं

यहां अभी तक किसी भी प्रधान ने इस रास्ते को पक्का करवाने में किसी ने ध्यान नहीं दिया यह रास्ता ग्रामीणों के लिए गांव में प्रवेश करने के लिए मुख्य रास्ता है जो कि वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है पूर्व प्रधान से अभी तक हुए प्रधान ने इस रास्ते पर कोई ध्यान नहीं दिया जिससे सरकार के पैसा से मनरेगा मजदूरों से कार्य कराया गया था उस पैसे से कोई लाभ नहीं उठा पा रही है गांव का रास्ता पूरी तरह से खराब हो चुका है वही ग्रामीणों को गांव में जाने के लिए कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है . ग्राम पंचायत गुर्जा शिवलाल मैं अब तक सभी प्रधानों ने इसे पक्का कराने के किए झूठे वादे किए.

2 250

रिपोर्ट – संदीप सिंह

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें