आगरा में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, दो घायल

Facebook
X
WhatsApp

आगरा : ब्रज में बारिश अब कहर बरपाने लगी है। आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को बारिश के दौरान एक दीवार गिरने से तीन बच्चे दब गए, जिससे एक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मथुरा में एक मकान धराशायी हो गया। इसमें एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

आगरा में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान एत्मादपुर क्षेत्र के गांव नगला नथोली में दीवार गिर गई। इसके नीचे तीन बच्चे दब गए, जिनमें दो घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। घायल बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

मथुरा के चौबिया पाड़ा में बारिश के दौरान एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बारिश के कारण शहरी इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कें नहरों में तब्दील हो गई हैं। स्थिति यह है कि कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें