मथुरा : गौरी गोपाल वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Facebook
X
WhatsApp

उत्तरप्रदेश के मथुरा के वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित श्री गौरी गोपाल वृद्धाश्रम में अनिरुद्धाचार्य महाराज के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। गौरी गोपाल भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के प्रांगण में मनमोहक छवि के गौरी गोपाल भगवान की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही साथ ही वृंदावन नगर के गणमान्य साधु संत और भागवताचार्यो का भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज के द्वारा शॉल उड़ाकर भव्य स्वागत किया गया। वही मौके पर मौजूद प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता अनिरुद्ध आचार्य ने कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य के दिन गौरी गोपाल वृद्धाश्रम में ठाकुर बांके बिहारी के आशीर्वाद से गौरी गोपाल भगवान का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि गौरी गोपाल वृद्ध आश्रम सदैव ही मानव कल्याण के कार्यों में आगे रहा है, और आगे भी मानव सेवा और मानव कल्याण कार्यों में अग्रसर होता रहेगा। वही इस मौके पर आचार्य बद्रीश महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण, बिहारीलाल वशिष्ठ, भागवत प्रवक्ता नित्या कोशोरी आदि गणमान्य मौजूद रहै।

 रिपोर्ट – कृष्णा शर्मा 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें