भोजपुरी सिनेमा के यंग सेंसेशन में से एक अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों काफी छाए हुए हैं. वे एक के बाद एक सुपरहिट गानें दिए जा रहे हैं. कभी फिल्मों के लिए गाने तो कभी म्यूजिक एल्बम्स के लिए रिलीज कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सिंगर खुशबू तिवारी KT के साथ मिलकर अपना एक और नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसका टाइटल ‘तुम जहर हो’ है.
अरविंद कल्लू और खुशबू तिवारी काफी वक्त बाद कोई जबरदस्त गाना लेकर आये हैं जिसे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल पर जारी किया गया है. सॉन्ग की शूटिंग दुबई के लोकेशन पर हुई थी जिसमें श्वेता महारा अपने हुस्न का जलवा बिखरेती देखी जा सकती हैं तो वहीं कल्लू भी अपनी मेहबूबा को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वीडियो में दोनों ही समंदर किनारे गजब के डांस मूव्स दिखा रहे हैं.
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग ‘तुम जहर हो’ के लेखक यादव राज, सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी KT, फीचर श्वेता महारा, म्यूजिक विकाश यादव, निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल, एडिटर मीत जी, प्रोडक्शन अक्षय कपूर (दुबई) हैं.
तुम जहर के अलावा कल्लू की जल्दी ही विजेता रिलीज होने वाली है. पिछले दिनों ही इस फिल्म का गाना ’ रिलीज हुआ था जिसमें एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ नजर आए थे. वीडियो में जहां कल्लू रॉकिंग अंदाज में दिखाई देते हैं तो वहीं उनकी को-स्टार भी बी-टाउन एक्ट्रेसेस की तरह स्टाइलिश अंदाज में कमाल दिख रही हैं. साथ ही कल्लू का भोजपुरी सॉन्ग ‘गरदा मचा गइल’ भी काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें वे अप्सरा कश्यप और आकांक्षा दुबे के साथ नजर आ रहे हैं.









