शाहजहांपुर: पटना देवकली गांव के पास स्टेट हाईवे पर रविवार देर रात को एक रोडवेज बस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कलान थाना प्रभारी जग नारायण पांडे ने बताया कि रविवार रात पटना देवकली चौराहे के समीप फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर एक रोडवेज की बस ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया है। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। तो वही ड्राइवर व कंडक्टर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट : सोनू शर्मा
Post Views: 3









