पत्नी का खौफ: 32 दिनों से ताड़ के पेड़ पर रह रहा था बुजुर्ग, रेस्क्यू के दौरान 100 फीट से गिरा नीचे

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में एक शख्स अपनी पत्नी की पिटाई के डर से 32 दिनों तक एक ताड़ के पेड़ पर ही आशियाना बना रखा था. इसकी सूचना मिलने पर सोमवार को जिला प्रशासन की टीम उसका रेस्क्यू करने पहुंची। मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम जब ताड़ के पेड़ पर बैठे व्यक्ति को उतारने की कोशिश कर रही थी तब बड़ी लापरवाही भी देखने लगी।

दरअसल, जब रेस्क्यू टीम शख्स को नीचे उतारने का प्रयास कर रही थी, उसी वक्त व्यक्ति 100 फीट की ऊंचाई से नीचे सीधे मछली की जाल पर गिरा. नीचे गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आई. जिसके बाद टीम ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में भर्ती कराया. इस बीच ताड़ के पेड़ से गिरते हुए व्यक्ति का लाइव वीडियो भी अब सामने आया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक रामप्रवेश पत्नी के डर से 32 दिनों से ताड़ के पेड़ पर ही रह रहा था. जिसके बाद सोमवार को उसे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताड़ के पेड़ से रेस्क्यू किया गया. लेकिन रेस्क्यू के समय पेड़ से गिरने की वजह से वह घायल हो गया. अब वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है. बता दें कि मौके पर उप जिला अधिकारी हेमंत कुमार चौधरी सहित कोपागंज की थाना फोर्स भारी संख्या में रेस्क्यू करने पहुंची थी।

पत्नी करती है मारपीट
पूरा मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव का है, जहां 32 दिनों से पत्नी के डर से रामप्रवेश नामक व्यक्ति पेड़ के ऊपर चढ़कर आशियाना बना कर रह रहा था. रामप्रवेश के पिता विशूनराम का आरोप है कि उसकी बहू आए दिन उसके बेटे से झगड़ा करती है और मारपीट करती है. इसससे नाराज होकर उनका बेटा लगभग 1 महीने से पेड़ पर चढ़कर रह रहा था. उसकी बहू और उसके बेटे का आए दिन झगड़ा होता रहता है और बहू अक्सर उसके बेटे के साथ मारपीट करती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें