रूस और यूक्रेन के बीच आज यानी सोमवार को जंग का पांचवां दिन है. रूसी सेना यूक्रेन में चारों तरफ से आगे बढ़ रही है। कई शहरों पर कब्जा जमाने के दावे किए जा रहे हैं. इस बीच यूक्रेनी सेना की मदद के लिए लोग भी सामने आ गए हैं. पहले वे घरों से रूसी सैनिकों पर हमले कर रहे थे. अब सड़कों पर जंग लड़ रहे हैं. बहुत से एक्सपर्ट इस लड़ाई को तीसरे विश्वयुद्ध का आगाज मान रहे हैं. हालांकि, दोनों देश अब बातचीत के लिए धीरे-धीरे राजी हो रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की खूब चर्चा हो रही, जिन्होंने दशकों पहले इस युद्ध की भविष्यवाणी कर दी थी।
कोई रूस को रोक नहीं पाएगा- बाबा वेंगा
बाबा वेंगा ने कहा था कि रूस भविष्य में दुनिया का बादशाह बनेगा और यूरोप बंजर भूमि के रूप में बदल जाएगी. बाबा वेंगा ने कहा था, ‘सब कुछ पिघल जाएगा, जैसे बर्फ हो. सिर्फ़ एक चीज को कोई हाथ भी नहीं लगा पाएगा- व्लादिमीर की शान, रूस की शान. कोई रूस को नहीं रोक पाएगा.’ बाबा वेंगा ने ये भी कहा था कि रूस सबको अपने रास्ते से हटा देगा और दुनिया पर राज करेगा।
बाबा वेंगा ने अपने जीवन में 5079 तक की कई भविष्यवाणियां की हैं. उनका मानना है कि 5079 के बाद दुनिया तबाह हो जाएगी. खास बात ये है कि बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों को खुद से कहीं नहीं लिखा. उन्होंने इसे बस अपने अनुयायियों को बताई थीं, जो हर साल की शुरुआत में उसे दुनिया के सामने लाते रहते हैं।
ये हैं अन्य भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक 2022 में कई एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं. इसके अलावा 2022 में दुनिया में पानी का संकट गहराने वाला है, क्योंकि कई नदियों का पानी प्रदूषित हो जाएगा. साथ ही कई झीलों और तलाबों को भी नुकसान पहुंचेगा. भविष्यवाणी में आगे कहा गया कि 2022 में ग्लोबल वॉर्मिंग काफी बढ़ेगी. जिसका सबसे ज्यादा असर भारत में पड़ेगा और जहां पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा।









