देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तो कुदरत ने कहर बरपाया हुआ है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बुधवार को बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है तो कई लोग अब भी लापता हैं तो वहीं आईएमडी ने आज भी इन राज्यों में बारिश की आशंका व्यक्त की है, जबकि उत्तराखंड के लिए ‘रेड’ अलर्ट और दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट भी जारी किया है।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें अभी भी राहत कार्य में लगी हैं और प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रही हैं। राज्य में रेड अलर्ट जारी है।
वहीं भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 213 पहुंच गई है। सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलों में से एक रायगढ़ में 95 लोगों की मौत हुई है तोवहीं बड़े पैमाने पर भूस्खलन की चपेट में आने वाले अन्य जिलों में सतारा और रत्नागिरी शामिल हैं, जबकि बाढ़ ने कोल्हापुर और सांगली में भी लोगों की जान ली है। आज भी महाराष्ट्र में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी है।
वहीं ओडिशा में भारी बारिश की आशंका है । आज से लेकर अगले 2 दिनों तक ओडिशा में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। इसलिए मछुआरों से समुद्र में ना जाने की अपील की गई है।
यही नहीं आईएमडी के मुताबिक यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब मे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तराखंड के पांच जिलों में पहले से ही रेड अलर्ट जारीहै। जबकि जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी कोंकण, बिहार में भी बारिश की आशंका है।













