Railway Recruitment:Exam: भारतीय रेलवे की नौकरी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। इसकी एक बानगी देखने को मिली है गुजरात में, जहां अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचे डमी कैंडिडेंट ने अपने अंगूठे की चमड़ी तक बदलवा ली। उसने असली परीक्षार्थी यानी अपने मित्र के अंगूठे की चमड़ी उतारकर अपने अंगूठे पर लगवा ली है, ताकि बायोमेट्रिक हाजिरी प्रक्रिया में पकड़ा न जा सके। इतना ही नहीं, ऐसा करने के बाद डमी कैंडिडेट अपने मित्र की जगह परीक्षा देने भी पहुंच गया। लेकिन परीक्षा केंद्र पर उसकी इस कारस्तानी का पर्दाफाश तुरंत हो गया। इसके बाद, दोनों दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Post Views: 7









