सुल्तानपुर जनपद में विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण का विरोध चंद्र प्रकाश अवस्थी (बब्बू) की अगुवाई में किया गया। सुलतानपुर पहुंचे केंद्रीय पदाधिकारियों का मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया ।विरोधाभास जताते हुए विद्युत कर्मचारी संघ ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भागने के लिए विद्युत विभाग का निजीकरण कर रही है ।उक्त विचार सुलतानपुर पहुंचे संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी बब्बू ने व्यक्त किया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रुप में केंद्रीय महामंत्री मोहन जी श्रीवास्तव के साथ-साथ केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य विजय प्रकाश सिंह ,मंडल सचिव आनंद स्वरूप ,जिला अध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति ,जिला सचिव अनीश कुमार आदि विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पंकज सिंह
Views: 15








