हर घंटे 10 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत ,आजम खान के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की हालत नाजुक बनी हुई है। अब उन्हें पहले से ज्यादा ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ रही है। जबकि उनके बेटे की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

करीब सवा साल से कई मामलों में सीतापुर की जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को भी तबीयत खराब होने पर रविवार शाम को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सपा सांसद आजम खां को चार लीटर प्रति घंटे की दर से ऑक्सीजन दिया जा रहा था।

रात में ही सिटी स्कैन व अन्य जांच कराई गई। सपा सांसद के फेफड़े में गंभीर संक्रमण पाया गया है। जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला की स्थिति ठीक है। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि सांसद आजम खां के फेफड़े में गंभीर संक्रमण है।

 

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें