मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने प्रदेश कार्यालय को भव्य रूप देने की तैयारी कर रही है. रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास स्थित भाजपा का प्रदेश कार्यालय एशिया में किसी भी राजनीतिक दल का सबसे बड़ा कार्यालय माना जाता था, लेकिन दिल्ली में बने पार्टी कार्यालय और अन्य पार्टियों के दफ्तरों के बाद इसका यह दर्जा जाता रहा. अब पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर ऐसा दफ्तर बनाने की तैयारी कर रही है जिसमें पार्किंग से लेकर कम्युनिकेशन,मीडिया, आदि क्षेत्रों की सभी जरूरतों को एक ही कैंपस में पूरा किया जा सके. इसके अलावा कार्यालय की छत पर हेलीकॉप्टर भी उतारा जा सकेगा.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने स्वीकार किया है कि भारतीय जनता पार्टी मौजूदा कार्यालय के स्वरूप को बदल कर भव्य रूप देने की तैयारी कर रही है. हालांकि शर्मा अभी इस बारे में ज्यादा कुछ बताने के मूड में नहीं है. जबकि सूत्रों का कहना है निर्माण के लिए कुछ बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों से बातचीत चल रही है. डिजाइन फाइनल होना बाकी है. यह ऑफिस 10 मंजिला होगा और करीब 50 हजार वर्ग फीट में कंस्ट्रक्शन होगा. माना जा रहा है ऑफिस निर्माण की लागत करीब 150 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा भी हो सकती है.भाजपा के वर्तमान प्रदेश कार्यालय ने 1991 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के कार्यकाल में आकार लिया. तब हबीबगंज यानी आज का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन इलाका विस्तार ले रहा था. भाजपा के नेताओं को भरोसा था यह क्षेत्र भविष्य में काकोर एरिया होगा. यही बात ध्यान में रखते हुए करीब ढाई एकड़ का भूखंड पार्टी दफ्तर के लिए आरक्षित किया गया था. यहां













