यूपी में 15 सितंबर से शुरू होगा सड़कों की मरम्मत और सुधार अभियान, चौड़े होंगे राजमार्ग

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सभी अनजुड़ी बसावटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का निर्देश दिया है। इसके लिए उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर एस्टीमेट स्वीकृत कराने को कहा है। उन्होंने सड़कों की मरम्मत और सुधार के लिए 15 सितंबर से व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया है। गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सात मीटर से कम चौड़े राजमार्गों को चौड़ा कर उनके किनारों पर पौधारोपण करने का काम 15 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रमुख जिला मार्गों को राजमार्ग घोषित किया गया है, उसी प्रकार ग्रामीण मार्ग से अन्य जिला मार्ग में श्रेणी प्रवर्तन कराया जाए। इसी के अनुसार मार्गों की मरम्मत और निर्माण की व्यवस्था की जाए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें