
Elvish Yadav Firing Video: बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव चर्चाओं में आ चुके हैं, दरअसल रविवार को सुबह करीब 5:30 बजे उनके गुरुग्राम स्थित घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई, एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग से उनके इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं जैसे ही फैंस को उनके घर पर फायरिंग की खबर पता चली, वे परेशान हो गए, साथ ही यह भी चर्चा होने लगी कि आखिर एल्विश के घर पर फायरिंग किसने की या किसके द्वारा करवाई गई, लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक एल्विश यादव के घर पर फायरिंग किसने करवाई इसका खुलासा हो चुका है, आइए बताते हैं।
Elvish Yadav Firing Video: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का वीडियो वायरल
एल्विश यादव के घर पर 20-25 राउंड गोलियां बरसाई गईं, जब यह हादसा हुआ, उस दौरान एल्विश यादव के घर पर उनकी मां और केयर टेकर ही मौजूद थे, हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। (Elvish Yadav Firing Video) वहीं अब सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग का वीडियो भी सामने आ गया है, (Elvish Yadav Firing Video) जी हां! सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मुंह बांधे हुए आते हैं और एल्विश यादव के घर पर जमकर फायरिंग कर रहें हैं। गोलियों की आवाज साफ-साफ सुनाई दे रही है।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और अब इसी बीच यह भी पता चल चुका है कि एल्विश यादव के घर पर गोलियां किसने चलवाई है, जी हां! एक गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है, गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर बताया गया कि उसने क्यों एल्विश यादव के घर पर गोलियां चलवाई। (Elvish Yadav Firing Video) बता दें कि इस घटना की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रितौलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया है कि उन्होंने ही हमला करवाया है।
भाऊ गैंग ने अपने पोस्ट को लिखा है, “जय भोले की, राम राम! आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली, वो हमने चलवाई। (Elvish Yadav Firing Video) इसने बेटिंग एप का प्रचार कर कई घर बर्बाद किए हैं। सोशल मीडिया के कीड़ों को वॉर्निंग है कि जो सट्टे का प्रमोशन करते मिल गया, उसके पास गोली या कॉल कभी भी आ सकती है। जो भी सट्टे वाले हैं, वो तैयार रहो।”














