
Abhishek Bachchan On Jaya Bachchan: अमिताभ बच्चन की पत्नी व दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन का एक लेटेस्ट वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है, जी हां! उस वीडियो में जया बच्चन उनके साथ सेल्फी ले रहे एक शख्स को बुरी तरह धक्का देते नजर आ रहीं हैं, जया बच्चन का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया, सिर्फ यूजर्स द्वारा ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स भी जया बच्चन के बर्ताव पर गुस्सा जाहिर करते नजर आए, (Abhishek Bachchan On Jaya Bachchan) वहीं अब अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने खुलासा किया कि उनकी मां जया बच्चन ऐसा बर्ताव क्यों करतीं हैं, आइए जानते हैं।
Also Read –Elvish Yadav Firing Video: जानिए किसने चलवाई एल्विश यादव के घर पर गोलियां और क्यों, वीडियो वायरल
Abhishek Bachchan On Jaya Bachchan: जया बच्चन को है ये बिमारी
जया बच्चन का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, कंगना रनौत ने भी जया बच्चन पर अपनी भड़ास निकाली थी, मुकेश खन्ना और रूपाली गांगुली ने भी कहा कि जया बच्चन को ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था, वहीं अब अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने अपनी मां की तरफदारी करते हुए एक शॉकिंग खुलासा किया है, जी हां! अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन ने बताया कि उनकी मां जया बच्चन ऐसा बर्ताव क्यों करतीं हैं।

अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने बताया कि जया बच्चन को क्लौस्ट्रफ़ोबिया (Claustrophobia) है, जिसकी वजह से भीड़ देख और पापाराजी को देख वे घबरा जाती है, ये उनका गुस्सा नहीं, बल्कि हेल्थ इश्यू है, जिस वजह से वे ऐसा बर्ताव कर देती हैं। (Abhishek Bachchan On Jaya Bachchan) अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन के इस खुलासे के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहें हैं, एक यूजर ने लिखा, “तो उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए, बिना किसी को हर्ट है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “तो उन्हें घर पर रखिए।” तीसरे ने लिखा, “तो पॉलिटिशियन क्यों बनीं।” इसी तरह तमाम यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहें हैं।
Also Read –UP T20 League: तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और सुनिधि चौहान ने दी परफॉर्मेंस, इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग का आगाज
बता दें कि अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने ये खुलासा करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Abhishek Bachchan On Jaya Bachchan) जानकारी हो कि जया बच्चन अक्सर अपने बुरे बर्ताव की वजह से लाइमलाइट में आ जाती हैं, कभी पपराजी पर भड़कती हैं तो कभी फैंस पर।














