Barabanki News: 13 जून से लापता युवक की तलाश में परिजन परेशान

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: बाराबंकी: ग्राम शेखपुर अल्लीपुर, पोस्ट बबुरिहा, थाना फतेहपुर तहसील रामनगर निवासी उसामा उर्फ गुफरान (पुत्र श्री राजू) बीते 13 जून 2025 को घर से गुस्से में निकलने के बाद से लापता है। परिवार के अनुसार, किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसामा बिना किसी को बताए घर से बाहर चला गया। (Barabanki News) अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं।

WhatsApp Image 2025 08 21 at 11.33.25 AM

बताया जा रहा है कि उसामा जब घर से निकला था, तब उसने नीले रंग की जींस और काले व भूरे रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष है और उसका रंग गेहुआं तथा कद मध्यम है। (Barabanki News) घरवालों ने बताया कि वह सामान्य स्वभाव का युवक है, लेकिन उस दिन किसी पारिवारिक बात को लेकर नाराज़ था।

Also Read –India-US Relations: अभी भी वक्त है, ट्रम्प! मोदी से दुश्मनी छोड़ो, चीन को हराना है तो भारत जरूरी, निक्की हेली का बड़ा बयान

परिवार ने उसामा की काफी खोजबीन की है। रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में पता करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। (Barabanki News) माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य उसकी सलामती को लेकर बेहद चिंतित हैं और रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Image 2025 08 21 at 11.33.25 AM 1 1

इस मामले को लेकर फतेहपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। (Barabanki News) पुलिस ने भी युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस द्वारा स्थानीय क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित जगहों पर पूछताछ की जा रही है।

Also Read –Chandauli: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली द्वारा जिला कारागार वाराणसी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

परिवार ने आम जनता से भी उसामा को ढूंढने में सहयोग की अपील की है। (Barabanki News) यदि किसी को उसामा उर्फ गुफरान के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबर 9554864812 पर तुरंत संपर्क करें

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें