Khesari Lal Wife RJD Candidate: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भोजपुरी बेल्ट की छपरा सीट (Chapra Assembly Seat) इस बार सबसे दिलचस्प मुकाबला पेश करने जा रही है। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा चुके एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कुछ ही दिन पहले खेसारी लाल यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी, और अब इस घोषणा ने साफ कर दिया है कि भोजपुरी सुपरस्टार का परिवार औपचारिक रूप से चुनावी रण में उतर चुका है। (Khesari Lal Wife RJD Candidate) सामने, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी मुकाबले को कड़ा करने के लिए एक मजबूत स्थानीय चेहरा, छोटी कुमारी, को टिकट दिया है। इस तरह, छपरा में अब स्टार पावर से लैस चंदा देवी और ज़मीनी कार्यकर्ता छोटी कुमारी के बीच सीधी टक्कर होगी।
Khesari Lal Wife RJD Candidate: खेसारी की सिनेमाई लोकप्रियता का सियासी टेस्ट
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) मूल रूप से छपरा के ही रहने वाले हैं। इस लिहाज़ से, इस बार छपरा की जनता के बीच उनकी सिनेमाई लोकप्रियता का सीधा सियासी टेस्ट होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई में रहकर एक्टिंग और सिंगिंग पर ध्यान देने वाले खेसारी अपनी पत्नी के लिए अपनी जन्मभूमि पर कितना माहौल बना पाते हैं।
खुद खेसारी लाल यादव ने हाल ही में कहा था कि वह बिहार के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मना रहे थे, जो कि आसान नहीं था। खेसारी ने बताया था कि उनकी पत्नी एक पारिवारिक महिला और दो बच्चों की माँ हैं, जिन्होंने अपने बच्चों की परवरिश में थोड़ी सी भी कमी नहीं की है। (Khesari Lal Wife RJD Candidate) इसलिए, उन्हें लग रहा था कि राजनीति में आने पर उन्हें वक्त की दिक्कत हो सकती है। लेकिन आखिरकार, आरजेडी ने चंदा देवी को टिकट देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
Also Read –Jharkhand: पलामू एलकेजी छात्र मौत मामले में स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर पर FIR, बस भी जब्त।
भाजपा की रणनीति: ‘एंटी-इनकंबेंसी’ और महिला चेहरा
आरजेडी ने जहाँ स्टारडम पर दांव लगाया है, वहीं भाजपा ने ज़मीनी पकड़ वाली स्थानीय नेता छोटी कुमारी को मैदान में उतारा है। छोटी कुमारी बिहार के सारण जिले में छपरा विधानसभा क्षेत्र की जिला परिषद अध्यक्ष हैं। (Khesari Lal Wife RJD Candidate) भाजपा ने छोटी कुमारी को टिकट देने के लिए अपनी पुरानी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है उन्होंने वर्तमान विधायक सीएन गुप्ता का टिकट काट दिया है। माना जा रहा है कि यह कदम क्षेत्र में एंटी-इनकंबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) के कारण उठाया गया। छोटी कुमारी एक महिला उम्मीदवार के रूप में पार्टी की रणनीति का हिस्सा हैं, जो स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता रही हैं। भाजपा को उम्मीद है कि उनकी स्थानीय पहचान और कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव उन्हें जीत दिलाएगा।
छपरा सीट का पेचीदा सियासी इतिहास
छपरा विधानसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है। वर्तमान विधायक सी एन गुप्ता इस सीट से लगातार दो कार्यकाल (2015 और 2020) से जीत रहे हैं।इस सीट पर यादव, राजपूत, ब्राह्मण, बनिया और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या निर्णायक मानी जाती है। (Khesari Lal Wife RJD Candidate) 2020 के पिछले चुनाव में सीएन गुप्ता को 75,710 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले रणधीर सिंह को 68,939 वोट मिले थे। यानी, सीएन गुप्ता की जीत का मार्जिन बहुत ज़्यादा नहीं था। 2015 के चुनाव में भी सीएन गुप्ता ने 71,646 वोट पाकर जीत हासिल की थी। (Khesari Lal Wife RJD Candidate) उस चुनाव में आरजेडी के रणधीर सिंह दूसरे स्थान पर थे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार रणधीर सिंह आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हो चुके हैं और वह बगल की मांझी सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बदलाव ने छपरा की पूरी टक्कर को और भी ज़्यादा दिलचस्प बना दिया है।















