Mastii 4 Trailer: एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती की चौथी किस्त यानी कि मस्ती 4 सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार है, जी हां! मस्ती 4 की लंबे समय से चर्चा हो रही है और अब जाकर मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो बेहद धमाकेदार है, जहां कुछ दर्शक ट्रेलर देख ठहाके लगाकर हंस रहें हैं, (Mastii 4 Trailer) वहीं बहुत से दर्शकों ने मस्ती 4 को वल्गैरिटी से भरपूर कहा है, आइए आपको भी मस्ती 4 का ट्रेलर दिखाते हैं।
Mastii 4 Trailer: मस्ती 4 का ट्रेलर रिलीज
मस्ती 4 फिल्म में रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, अरशद वारसी और तुषार कपूर जैसे सितारे हैं। (Mastii 4 Trailer) मेकर्स ने आज ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी किया। ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “इस साल मस्ती 4 फुल धमाल और गोलमाल होने वाली है, ट्रेलर आउट नाऊ।” फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ट्रेलर की बात करें तो इसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। मस्ती 4 के ट्रेलर की में आप देख सकते हैं कि तीन दोस्त मीत (विवेक ओबेरॉय), प्रेम (आफताब शिवदासानी) और अमर (रितेश देशमुख) अपनी-अपनी पत्नियों को छोड़कर दूसरी लड़कियों को पटाने में लगे हुए हैं। फिल्म की कहानी इसी के इर्द है घूमती नजर आएगी।
मस्ती 4 ट्रेलर रिव्यू
मस्ती 4 के ट्रेलर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, हालांकि बहुत से दर्शक ट्रेलर देख नाराजगी जाहिर कर रहें हैं, क्योंकि ट्रेलर में वल्गैरिटी बहुत अधिक देखने को मिल रहा है। (Mastii 4 Trailer) एक यूजर ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “ऐसी पिक्चरें क्या समाज के लिए सही है।” दूसरे ने लिखा, “बहुत चीप..पूरी तरह डिजास्टर।” तीसरे ने लिखा, “कॉमेडी के नाम पर पूरा वल्गैरिटी डाल दिया।” चौथे ने लिखा, “बहुत ही घटिया ट्रेलर।” इसी तरह दर्शक बुरी यह भड़के नजर आ रहें हैं।
Also Read –Swachh Bharat Mission: भारत हुआ मालामाल! मोदी सरकार ने कूड़ा-कबाड़ बेचकर कमा लिए ₹4085 करोड़
कब रिलीज होगी मस्ती 4
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2004 में मस्ती का पहला पार्ट आया था, इसके बाद साल 2013 में इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ, वहीं 2016 में तीसरा पार्ट आया, तीनों ही फ्रेंचाइजी ब्लॉकबस्टर रही, वहीं अब 2025 में मस्ती 4 आ रही है, जिसका निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है, फिल्म 21 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज की जायेगी।















