Neha Singh Rathore controversy: भोजपुरी की जानी-मानी लोक गायिका और सामाजिक आलोचक नेहा सिंह राठौर ने केंद्र व राज्य सरकारों पर एक बार फिर तीखे आरोप लगाए हैं। नेहा का दावा है “सरकार अब तार्किक नागरिकों और सवाल पूछने वालों से खौफ खा रही है, लेकिन वही पाखंड और द्वेषपूर्ण राजनीति को बढ़ावा दे रही है।” बता दे, उनके इस बयान ने एक बार फिर से राजनीतिक और सामाजिक बहस का पारा चढ़ा दिया है।
Neha Singh Rathore controversy: नेहा सिंह राठौर का विवादित पोस्ट
नेहा सिंह राठौर, जिनके खिलाफ पिछले साल से कई मामलों में FIR दर्ज है, ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में आलोचना और सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है। (Neha Singh Rathore controversy) उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ‘असली मुद्दों’ से ध्यान हटाने के लिए उन पर मामला दर्ज करा रही है और इससे यह संकेत मिलता है कि सत्ता को सच पूछने वाली आवाज़ें असहज करती हैं।
नेहा ने अपने पोस्ट में साफ़-साफ़ लिखा, “क्या प्रधानमंत्री ही देश हैं? यदि वे देश के सेवक हैं तो उनसे सवाल क्यों नहीं पूछा जा सकता? लोकतंत्र में हर नागरिक को सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है।” उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता अपने फैसलों और नीतियों के संबंध में जवाबदेही से भाग रही है।
सवाल और कानूनी पचड़े
बता दे, ये पूरा विवाद पहलगाम आतंकवादी आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ, जब नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर सरकार के सुरक्षा इंतजाम और प्रतिक्रियाओं पर सवाल खड़े किये थे। (Neha Singh Rathore controversy) इसके बाद उन्होंने हाल ही में लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचकर उन पर कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप शामिल था।
इसके अलावा, वाराणसी के लंका थाने में पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भी शिकायतें दर्ज कराई गईं। (Neha Singh Rathore controversy) बीजेपी समर्थक संगठनों ने कई थानों में अभियोग दर्ज कराने का दावा किया और पुलिस ने नेहा के घर पर नोटिस भी चस्पा किया।
कोर्ट का तर्क
इस पूरे मामले में लखनऊ व इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नेहा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाकर उन्हें कुछ राहत दी, लेकिन न्यायपालिका पर भी नेहा ने सवाल उठाए।
सरकार की प्रतिक्रिया और सामाजिक बहस
फ़िलहाल, सरकार की तरफ से इस पर कोई विस्तृत रूप से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों ने यह साफ़ किया है कि किसी भी नागरिक के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाती है, जब पोस्ट या बयान संविधान और कानून के दायरे को पार करते हैं। विश्लेषकों के अनुसार, यह मामला स्वतंत्रता बनाम जिम्मेदारी के बीच संघर्ष का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जहाँ सरकार राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा को प्राथमिकता देती नज़र आ रही है, वहीं आलोचक इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर अंकुश लगाने वाला कदम बता रहे हैं।
समाज में इस विवाद ने गहरा विभाजन पैदा कर दिया है। (Neha Singh Rathore controversy) समर्थक असंतुष्ट आवाज़ों को लोकतांत्रिक अधिकार मानते हैं, जबकि विरोधी इसे समाज में विभाजन और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश बता रहे हैं।
नेहा सिंह राठौर का बयान
नेहा सिंह राठौर का बयान इस वक़्त की राजनीति और समाज में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर जारी बहस को उजागर करता है। (Neha Singh Rathore controversy) जहाँ एक तरफ वह सरकार को खामियों के लिए चुनौती दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ बढ़ रहे कानूनी कदम लोकतंत्र में सवाल उठाते नज़र आ रहे हैं कि “क्या आलोचना अब लोकतंत्र में खतरा बन गई है?” यह बहस आगामी दिनों में और तीखी होने की सम्भावना है।














