देश के ज़्यादातर हिस्सों में खुलीं शराब की दुकानें, लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए उमड़ी भीड़

Facebook
X
WhatsApp

यूपी समेत पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है और संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लेकिन इस बीच नोएडा में शराब की दुकान खोलने का निर्देश दिया है। गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी शराब और बीयर की दुकानें को मंगलवार से खोलने का आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार, शराब और बीयर की दुकान सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी। शराब खरीदते वक्त कोरोना गाइडलाइन्स का पालन पूरी तरह से किया जाएगा।वहीं, नोएडा के अलावा गाजियाबाद में भी मंगलवार से ही शराब की दुकानें खुल रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए प्रशासन ने दुकानों के बाहर 6 फीट की दूरी पर गोला बनाने के लिए कहा है। दुकानों पर कैंटीन को नहीं खोला जाएगा। यूपी के अन्य कुछ जिलों में बुधवार से शराब की दुकानें खुल सकती हैं।

बताया जा रहा है कि जैसे ही नोएडा और गाजियाबाद में शराब की दुकानें खुलीं, लोगों की वहां भारी भीड़ जमा होने लगी। लोग मास्क लगाकर दुकानों पर शराब लेने पहुंच रहे हैं। एक व्यक्ति कई बोतल खरीद रहे हैं।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें