खुलासा: थाइलैंड की युवती पिछले 11 साल से लखनऊ आती-जाती रही , कई कारोबारियों का आ रहा नाम

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी लखनऊ में कोरोना से जान गंवाने वाली थाईलैंड की युवती पियाथिडा के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह लखनऊ में पिछले कई सालों से आती-जाती रही है और विभूतिखंड इलाके में स्थित ओ2 स्पा सेंटर में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट काम कर रही थी। खुद को थाई युवती का गाइड बताने वाला सलमान ही इस सेंटर का मैनेजर है। उसने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले हैं। यह सेंटर एक बिल्डर का है जो इस समय छत्तीसगढ़ के रायपुर में रह रहा है। पुलिस ने स्पा सेंटर के सभी दस्तावेज व सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है।

डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक थाई युवती की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर एक जनप्रतिनिधि के परिवार पर गंभीर आरोप लगे तो उन्होंने रविवार को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को पत्र लिखकर जांच की मांग की। शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि थाई युवती पिछले कई वर्षों से लखनऊ आती-जाती रही है और विभूति खंड स्थित ओ2 स्पा सेंटर में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट काम कर रही थी। इस साल वह 31 मार्च को लखनऊ और हुसैनगंज इलाके में किराए पर रहने लगी।

गत 28 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर स्पा सेंटर के प्रबंधक सलमान ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में वह कोरोना संक्रमित मिली और इलाज के दौरान 3 मई को उसकी मौत हो गई। इसके बाद एंबेसी के जरिये युवती के घरवालों से संपर्क किया गया और उनकी सहमति से सलमान को स्थानीय अभिभावक का दर्जा दिया गया। उसकी मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ और इसकी वीडियोग्राफी कर घर वालों को दिखाया गया।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें