आईआईटी बीएचयू में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यहां सॉफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। यहां छात्र सॉफ्टवेयर विकास, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, आईओटी और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्रों में सीखने और नवाचार करने में सक्षम होंगे। इसके लिए संस्थान के 1980 बैच के पूर्व छात्र और क्लाउड बेस्ड इनफार्मेशन सिक्योरिटी फर्म जीस्केलर के संस्थापक और सीईओ जय चौधरी ने 1 मिलियन यूएस डॉलर यानि करीब 7.5 करोड़ रूपये का अनुदान दिया है।
आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन (आईआईटी-बीएचयू पूर्व छात्रों का एक यूएस-आधारित ऑल वॉलंटियर नॉन प्रॉफिट एसोसिएशन) के जय चौधरी की ओर से जो अनुदान दिया गया है, उससे संस्थान के उद्यमिता केंद्र के माध्यम से छात्र विकास, संकाय विकास और उद्यमिता विकास पर ध्यान देने पर केंद्रित होगा। संस्थान के ही पुरातन छात्र दीप जरीवाला (एमईटी 10) के सहयोग से एक संकाय सदस्य का चयन किया जाएगा जो ‘जय चौधरी प्रोफेसर ऑफ सॉफ्टवेयर इनोवेशन’ की भूमिका निभाएगा और सॉफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर का प्रबंधन संभालेगा।
फेसरशिप और इनोवेशन सेंटर के अलावा, जय चौधरी द्वारा दी गई धनराशि सॉफ्टवेयर नवाचार पर एक व्याख्यान श्रृंखला और एक सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी बीज कोष को निधि देगा।