Siddharthnagar: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Siddharthnagar: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
Facebook
X
WhatsApp

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर जिले के लोहिया कला भवन में रविवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह मौजूद रहीं। सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान समेत महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। (Siddharthnagar) सभी प्रमुख अतिथियों ने नारी शक्ति वंदन को लेकर सभी को संबोधित किया और सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Siddharthnagar: सरकार महिलाओं को लेकर काफी संवेदनशील है।

मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि उनकी सरकार महिलाओं को लेकर काफी संवेदनशील है। जिसके तहत महिला आरक्षण बिल विधेयक भी जो पिछले कई वर्षों से लंबी चल रहा था वह इन्हीं के सरकार में पास हुआ। उज्जवला गैस, बैंकों में जनधन योजना के तहत खाते, आज सारी योजनाएं सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं और महिलाओं को निरंतर आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी होती हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं।

रिपोर्ट – सूचित वर्मा

https://youtu.be/qnz5Ah32VHU?si=GgdtxkP7s_eeFOec

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें