Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार, 26 अप्रैल, 2024 को भूस्खलन की एक घटना ने भारी तबाही मचाई। पेरनोट गांव में जमीन धंसने से 50 से अधिक घर, चार बिजली टावर और एक महत्वपूर्ण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।
यह घटना जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर पेरनोट गांव में हुई। भूस्खलन के कारण कई घरों में दरारें आ गईं और गूल और रामबन के बीच महत्वपूर्ण सड़क संपर्क टूट गया।
इस घटना के कारण कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Jammu Kashmir: प्रशासन का क्या कहना है?
उपायुक्त चौधरी ने आश्वासन देते हुए कहा, “जमीन लगातार धंस रही है, लेकिन हमारा तत्काल ध्यान रोड एक्सेस और बिजली जैसी जरूरी सर्विस को बहाल करने पर है. (Jammu Kashmir) हम सक्रिय रूप से तंबू और अन्य जरूरी चीजें वितरित कर रहे हैं और पीड़ितों की सहायता के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे हैं.” राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त घरों से अपना सामान ट्रांसफर करने में प्रभावित व्यक्तियों की मदद की.
जितेंद्र सिंह ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जारी राहत प्रयासों पर जोर देते हुए प्रभावितों के साथ खड़े होन की बात कही. (Jammu Kashmir) उन्होंने कहा, “मैं पेरनोट गांव में हुए दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन के बाद राहत कार्य के संबंध में उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी के साथ लगातार संपर्क में हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “खाना, स्वास्थ्य देखभाल, तम्बू, बिस्तर आदि की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. लगभग 350 प्रभावित व्यक्तियों का पुनर्वास किया जा रहा है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. तत्काल राहत प्रदान की गई.”
पिछले साल भी हुई थी इसी तरह की घटना
पिछले साल फरवरी में भी इसी तरह की घटना हुई थी जब संगलदान इलाके के डुक्सर दलवा गांव में जमीन धंसने के कारण गूल और रामबन के बीच सड़क संपर्क टूट गया था और 16 घर तबाह हो गए थे.










