Farah Khan: बॉलीवुड में शाह रुख खान की चुनिंदा लोगों के साथ गहरी दोस्ती है। उनके क्लोज फ्रेंड लिस्ट में फराह खान का नाम भी शामिल है। दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है और समय के साथ गहरी होती चली गई। लेकिन एक समय था जब फराह ने शाह रुख खान को मना कर दिया था, वह भी नाना पाटेकर के लिए।
Farah Khan: अच्छी है शाह रुख और फराह की दोस्ती
रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में फराह खान (Farah Khan) ने इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया है। फराह ने किंग खान की कई फिल्मों में बतौर निर्देशक और कोरियोग्राफर काम किया है। उन्होंने किंग खान के साथ ‘मैं हूं ना’ फिल्म बनाई है। लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब हाथ में आई शाह रुख खान की बड़ी फिल्म को फराह ने नाना पाटेकर की मूवी के लिए ठुकरा दिया था।

फराह ने सुनाया ये किस्सा
फराह खान ने शाह रुख खान के साथ कुंदन शाह की मूवी ‘कभी हां कभी ना’ में काम किया है। (Farah Khan) तभी से इनकी फ्रेंडशिप है। फराह ने बताया कि शाह रुख ने उन्हें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में कोरियोग्राफी के लिए कॉल किया था।उस जमाने में मोबाइल नहीं हुआ करते थे, इसलिए कॉल पड़ोसी के घर जाती थी।
सरोज खान ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में कोरियोग्राफी करने वाली थीं। पूरी टीम स्विट्जरलैंड पहुंच चुकी थी, जबकि सरोज खान को अभी भी वक्त था। वह सेट पर देर से पहुंची थीं। ऐसे में मेकर्स ने उनकी गैर मौजूदगी में फराह खान को फिल्म के कुछ गाने कोरियोग्राफ करने के लिए कहा।
शाह रुख ने किया इस बात का आग्रह
फराह ने बताया कि शाह रुख खान और आदित्य चोपड़ा ने उन्हें पड़ोसी के घर पर कॉल किया। (Farah Khan) किंग खान ने उनसे कहा कि वह स्विट्जरलैंड आ जाएं। ट्रैवल एक्सपेंस यशराज प्रोडक्शन कंपनी देख लेगी। इतनी बड़ी फिल्म का ऑफर मिलने के बाद भी फराह ने उन्हें मना कर दिया। इसकी वजह नाना पाटेकर को दी गई कमिटमेंट थी।

आदित्य चोपड़ा ने की थी तारीफ
फराह खान ने आदित्य चोपड़ा को मना कर दिया था। बावजूद इसके DDLJ के डायरेक्टर ने उनकी तारीफ की। स्विट्जरलैंड से वापस आने के बाद आदित्य ने फराह से मुलाकात की और कहा कि आपने बड़ी फिल्म के लिए छोटी फिल्म नहीं छोड़ी। हर फिल्ममेकर ऐसा नहीं करता। जब आपके पास बड़ा प्रोजेक्ट आता है, तो आप छोटे प्रोजेक्ट को छोड़ देते हैं। लेकिन आप अपने वर्क कमिटमेंट को लेकर डटी रहीं।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के सिर्फ एक गाने की शूटिंग बाकी थी, जिसे बाद में फराह ने ही कोरियोग्रा किया। ये गाना था- रुक जा ओ दिल दीवाने।














