Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में मोदी सरकार 3.0 का तीसरा बजट पेश कर दिया है। बजट में उन्होंने देश की जनता के लिए टैक्स में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसे लेकर लखनऊ में व्यापारियों और महिलाओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने बजट को बेहतर बताया।हालांकि मिडिल क्लास के लिए बजट इस बार भी कुछ खास नहीं रहा है। सुनिए बजट को लेकर लखनऊ के व्यापारियों और महिलाओं ने क्या प्रतिक्रिया दी है।
यह हर वर्ग को शक्ति देने वाला बजट है: PM मोदी#india24x7livetv #BreakingNews #LatestNews #pmmodi3 #BudgetSession2024 #NirmalaSitharaman pic.twitter.com/kJgatnmFSt
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) July 23, 2024
Budget 2024 : संजय गुप्ता ने कहा –
उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यापारी संजय गुप्ता ने कहा – यह बजट व्यापारियों के लिए बेहतर है। इस पर सरकार की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कई बड़े बदलाव किए हैं। इस बजट से आम आदमी को भी लाभ पहुंचेगा। महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि महंगाई सतत प्रक्रिया है। इस पर धीरे धीरे लगाम लगेगा।

Budget 2024 : महंगाई पर भी लगेगा लगाम
वर्तिका शुक्ला ने कहा – बजट महिलाओं के लिए बेहतर है। इसमें महिलाओं की नौकरी पर ध्यान दिया गया है। साथ ही देश के युवा और बेरोजगार लोगों के लिए भी बजट में तमाम चीजों को शामिल किया गया है। यह बजट अच्छा है और इसका असर आने वाले समय में दिखेगा।

व्यापारी मोहम्मद आदिल ने कहा – पिछले तीन सालों में ये सबसे अच्छा बजट है। गोल्ड पर 6 प्रतिशत रिबेट दी गई है। यह राहत वाली बात है। व्यापारी इससे काफी राहत महसूस करेंगे। महंगाई पर भी लगाम लगेगा। यह बजट काफी बेहतर है और इसमें व्यापारी वर्ग का विशेष ध्यान दिया गया है।
बिजनेस वूमेन एकता पांडेय बोली – पिछले तीन सालों को अगर तुलना की जाए तो ये बजट सबसे अच्छा है। महिलाओं के लिए इसमें बहुत कुछ है। हम लोगों ने इसे विस्तृत रूप से देखा उस ये बजट काफी बेहतर है।









