Baghpat News: ‘बिलावल भुट्टो का सिर काटकर लाने वाले को 2 करोड़ दूंगा’ BJP नेता का ऐलान

Facebook
X
WhatsApp

Baghpat News: पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए अशोभनीय टिप्पणी को लेकर पूरे देश में बवाल मचा है. (Baghpat News) जगह-जगह बीजेपी के नेता बिलावल भुट्टों केखिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में बागपत के स्थानीय बीजेपी नेता ने बिलावल भुट्टो का सिर कलम कर लाने वाले को दो करोड़ इनाम देने का ऐलान कर दिया।

किसने किया ऐलान

आपको बता दे की बीजेपी नेता मनु पाल बंसल ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का सिर कलम कर जो लायेगा, उसे दो करोड़ रुपये का इनाम दिया जायेगा. वंही बागपत क्लेक्ट्रेट में बीजेपी नेता पाकिस्तान विदेश मंत्री पर कार्यवाही की मांग को प्रदर्शन कर रहे थे. (Baghpat News) उसी दौरान बीजेपी नेता व जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने ये बयान दिया।

download 19
Baghpat News

बयान पर कायम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. (Baghpat News) इस दौरान बीजेपी नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे और बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी की. बतया जा रहा की इसी दौरान बीजेपी के नेता व जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि जो बिलावल भुट्टो का सिर कलम कर लायेगा उसको वे दो करोड़ रूपये का इनाम देंगे।

रवि किशन ने कहा- बिलावल बौखला गए हैं

गोरखपुर से लोकसभा सांसद रवि किशन ने बिलावल के बयान पर ट्वीट करते हुए लिखा, “पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र बयान बौखलाहट का परिणाम है। आतंकवाद को पालकर बर्बादी और बारूद की ढेर पर सो रहा है पूरा पाकिस्तान।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिपण्णी की है। (Baghpat News) भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को लेकर पाकिस्तान पर एक टिप्पणी की थी। उसका जवाब देते हुए बिलावल ने कहा, ‘मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है, लेकिन ‘गुजरात का कसाई’ अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है।

download 1 19
Baghpat News

https://youtu.be/9BvsL6YiouY

ये भी पढ़े -https://crimecomplaint.com/chattishgarh-news-a-few-hours-after-vaccination-the-death-of-one-and-a-half-month-old-innocent-know-the-reason/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें