Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद लकी रहा है. साल की शुरुआत में एक्टर की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं साल के मिड में शाहरुख खान की जवान भी मेगा ब्लॉकबस्टर रही और अब साल के एंड में किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले एक बार फिर शाहरुख खान माता वैष्णों देवी के दर पर माथा टेकने पहुंचे.
शाहरुख खान की इस साल तीसरी फिल्म ‘डंकी’ रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले किंग खान मां वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. उन्हें मंगलवार यानी आज सुबह देवी मां के दरबार में देखा गया था. (Shah Rukh Khan) सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में, शाहरुख खान काले चश्मे और उसी कलर की हुड वाली जैकेट के साथ अपनी पहचान छिपाते हुए देखा गया था.इस दौरान एक्टर अपनी सिक्योरिटी गार्ड से घिरे हुए और अपनी मैनेजर के साथ दिए. न्यूज एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने आज पहले माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए.”
Shah Rukh Khan: पहले दो बार लगाई थी हाजिरी
इससे पहले भी शाहरुख खान इस साल दो बार मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने आए थे. पहली बार ‘पठान’ फिल्म की रिलीज से पहले तो दूसरी बार ‘जवान’ फिल्म की रिलीज से पहले दर्शन करके आशीर्वाद लिया था. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए किंग खान इस साल की तीसरी रिलीज ‘डंकी’ से पहले एक बार फिर से आशीर्वाद लेने पहुंचे. (Shah Rukh Khan) शाहरुख खान के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी साथ में थीं. (Shah Rukh Khan) कड़ी सुरक्षा के बीच शाहरुख खान के चारों तरफ सिक्योरिटी गॉर्ड्स थे. वीडियो में ये सभी एक साथ भवन की ओर जाते हुए नजर आए रहे हैं. हालांकि इस दौरान किंग खान ने अपना चेहरा जैकेट की हुडी से छिपाया हुआ था.
‘डंकी’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज कर फैंस की एक्साइटमेंट बढा़ दी है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘डंकी’ में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘सालार’ से टकराएगी. फिलहाल किंग खान के फैंस को उम्मीद है कि ‘डंकी’ भी सिनेमाघरों में कमाई के रिकॉर्ड तोड़ेगी.















