Bobby Deol: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि सई पल्लवी सीता के किरदार में। साथ ही, साउथ एक्टर यश रावण की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
इस बीच, ऐसी खबरें सामने आई थीं कि नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म में कुंभकर्ण के रोल के लिए बॉबी देओल को अप्रोच किया है। (Bobby Deol) हालांकि, अब बॉबी देओल की टीम ने इस खबर को गलत बताया है।

बॉबी देओल की टीम ने ईटाइम्स को बताया कि बॉबी देओल नितेश तिवारी की रामायण फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। (Bobby Deol) उन्होंने कहा कि बॉबी इस फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किए गए हैं और न ही उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई बातचीत की है।
इससे पहले, ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म में हनुमान के रोल के लिए सनी देओल को अप्रोच किया है। हालांकि, इस खबर की भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण फिल्म 2024 के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। (Bobby Deol) यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।
Bobby Deol: ‘रामायण’ की स्टार कास्ट अभी नहीं हुई है फाइनल
बता दें कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर द्वारा राम का रोल प्ले करने के रूमर्स भी फैले हुए हैं. वहीं सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश के नजर आने की अफवाहें फैली हुई हैं. हालांकि इन तमाम रूमर्स के बीच सच यही है कि अभी तक फिल्म के लिए कास्टिंग फाइनल नहीं हुई है. अब देखने वाली बात होगी कि नितेश तिवारी की रामाणय में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगें. फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.














